कांग्रेस

देश के 14वें राष्ट्रपति का पर एनडीए उमीदवार रामनाथ कोविंद ने हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि उन्हें 65.65 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं वो 25 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बताते चले कि विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार को कुल 34.35 फीसदी वोट मिले हैं।

आइये नजर डालते हैं इससे पहले हुए राष्ट्रपति चुनावों पे जिसमे किसको कितने प्रतिशत वोट मिले-

1. 2017 राष्ट्रपति चुनाव 

रामनाथ कोविंद को 65.65 फीसदी वोट मिले हैं। विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार को कुल 34.35 फीसदी वोट मिले हैं। 25 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

 

2. 1957 राष्ट्रपति चुनाव 

इस राष्ट्रपति चुनाव में तीन उम्मीदवार खड़े हुए थे जिसमे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बने थे। इसमें राजेंद्र प्रसाद को 459698 वोट मिले थे, जबकि नारायण दास को 2000 और हरिराम चौधरी को मात्र 2672 वोट मिले थे।

 

3. 1962 राष्ट्रपति चुनाव

इस चुनाव में सर्वपल्लि राधाकृष्णन देश के दुसरे राष्ट्रपति बने थे। इस राष्ट्रपति चुनाव में भी तीन उम्मीदवार थे। जिसमे चौधरी हरि राम और यमुना प्रसाद त्रिसूला शामिल थें। सर्वपल्लि राधाकृष्णन को कुल 5,53,067 वोट मिले थे। वहीं अन्य दोनों उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 10,000 वोट ही मिले थे।

  

4. 1997 राष्ट्रपति चुनाव

के आर नारायण ने टीएन शेषन को भारी अंतर से हराया था। नारायण को 9,56,290 वोट मिले थे, जबकि शेषन को मात्र 50,631 वोट ही मिल पाए थे।

5. 1969 राष्ट्रपति चुनाव

तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की मौत के बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति वीवी गिरी ने उनका कार्यभार संभाला था। इस चुनाव में 2 ही उम्मीदवार थे। चुनाव में वीवी गिरी को 4,01,515 वोट मिले थे, वहीं संजीव रेड्डी को 3,13,548 वोट मिले थे।

 

6. 1977 राष्ट्रपति चुनाव

तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली की मौत के बाद चुनाव हुए थे लेकिन इसमें खास बात यह थी कि इसमें निर्विरोध कोई राष्ट्रपति चुना गया था। इस चुनाव में कुल 37 उम्मीदवार खड़े हुए थे। लेकिन 36 का नॉमिनेशन ही रद्द कर दिया गया था और नीलम संजीव रेड्डी राष्ट्रपति बने थे।

 

7. 2002 राष्ट्रपति चुनाव

इस चुनाव में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को 9,22,884 वोट मिले थे, जबकि उनके सामने लक्ष्मी सहगल को 1,07,336 वोट ही मिले थे।

8. 2007 राष्ट्रपति चुनाव

इस चुनाव में प्रतिभा पाटिल को 67 वोट हासिल हुए थे।

9. 2012 राष्ट्रपति चुनाव

इस चुनाव में प्रणब मुखर्जी को लगभग 69 प्रतिशत वोट मिले थे।