prince harry and meghan

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल ने आखिरकार सगाई कर ही ली है। ख़बरों के अनुसार अगले साल तक ये दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। मगर वैसे आपको बता दें कि शादी के बंधन में प्रिंस हैरी नए हैं मगर उनकी मंगेतर मेगन को इसका काफी अनुभव है।

तलाकशुदा हैं प्रिंस हैरी की मंगेतर megen markel

आपको बता दें कि 36 वर्षीय मेगन की 33 वर्षीय प्रिंस हैरी से पहले भी कई अफेयर रह चुके हैं। ट्रैवेर ऐंग्लसन के साथ तो इनको शिद्दत वाला प्यार हो गया था और लगभग 6 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 10 सितम्बर 2011 को मेगन ने ट्रैवेर के शादी रचाई थी। मगर शादी के दो साल के भीतर ही मेगन ने अपने पति से तलाक ले लिया था। बताया जाता है कि मेगन का दिल कनाडा के आईस हॉकी स्‍टार माइकल डेल जोटो पर आ गया था। इनके लिंक-अप की ख़बरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

हर उम्र के पुरुषों के साथ रह चुका है इनका अफेयेर megen markel

मेगन के बारे में एक रोचक बात ये भी है कि इनके आज तक लगभग हर उम्र अपने से छोटे ,अपने से काफी बड़े, हमउम्र कई पुरुषों के साथ अफेयर रह चुके है। अब इस बार तो मेगन का दिल अपने से छोटे प्रिंस हैरी पर आया है और हैरानी की बात ये है मेगन ने इस अफेयर को रिश्ते का नाम देते हुए सगाई भी कर ली है। मगर जिस तरह का मूडी मेगन का कैरेक्टर है उससे ये तो यकीन से नहीं कहा जा सकता है कि ”उनकी ये पति कितने समय तक टिक पायेगा।”

लिव-इन में रहने के बाद कर रही हैं शादी meghan

ख़बरों के अनुसार मेगन और हैरी लगभग 1 साल से एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हैरी के अनुसार अब मेगन खुद चाहती हैं कि हमे इस रिश्ते को एक अलग पायदान पर ले जाना चाहिए। इसलिए उन्होंने अभी सगाई कर ली है और अगले साल की शुरुआत में ही वे शादी भी कर लेंगे।

हॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं ये meghan

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी की मंगेतर मेगन मार्केल हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। मेगन को अमेरिकन टीवी शो ‘सूट्स’ से काफी लोकप्रियता मिली थी। इस शो में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।