priyanka

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने वर्तमान में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी से सबको दीवाना बना रखा है। अभी हाल ही में वो दुनिया की 100 शातिशाली महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हो गयी हैं। फिल्मों के अलावा प्रियंका सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका के फॉलोवर्स की संख्या भी बहुत अधिक है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही प्रियंका के 19.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं।अपनी खूबसूरत अदकारी के लिए तारीफें पाने वाली प्रियंका कभी कभार अपनी किसी न किसी बचकानी हरकतों की वजह से सोशल मीडिया में काफी ट्रोल भी की जाती हैं। priyankaअभी हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया में एक ऐसी पोस्ट अपलोड कर दी जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर से ट्रोल का शिकार होना पड़ा है। वैसे तो सोशल मीडिया में ट्रोल होना आजकल आम बात हो गया है मगर प्रियंका जिस वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं उसके बारे में जानकार आप भी प्रियंका का मजाक उड़ाने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।indira gandhi and priyanka

प्रियंका ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी की 33 वीं पुण्यतिथि पर उनकी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी जिसमें इंदिरा गाँधी के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा भी नज़र आ रही हैं। तस्वीर में उनके नाना-नानी और बाकी रिश्तेदार भी इंदिरा गाँधी से भेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं। प्रियंका को इसी तस्वीर की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया में प्रियंका पर तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए उनका मज़ाक बना रहे हैं।priyyanka

फ़िलहाल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में हैं और टीवी सीरियस क्वांटिको के अगले सीज़न की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। बॉलीवुड फिल्मों में शौहरत हासिल करने वाली प्रियंका हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना नाम बन गयी हैं।