रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

आईपीएल-10 के 34वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर आमने-सामने हैं। पुणे ने बैंगलोर को 20 ओवेरों में 158 रनों का लक्ष्य दिया है।

पुणे ने अपने निर्धारित 20 ओवेरों में 157 रन बनाये। पुणे की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 45 रन बनायें। स्मिथ के आलावा मनोज तिवारी ने 44 राहुल त्रिपाठी ने 37 महेंद्र सिंह धोनी ने 21 और अजिंक्य रहाणे ने 6 रनों की पारी खेली। बैंगलोर की तरफ से बद्री, बिन्नी और नेगी को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बैंगलोर की टीम में 3 बदलाव हुए और पुणे की टीम में 2 बदलाव। बैंगलोर में क्रिस गेल, मंदीप सिंह और अनिकेत चौधरी को बाहर किया गया है। जबकि पुणे ने शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसी का स्थान लोकी फर्ग्यूसन को मिला।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चहर, जयदेव उनादकट, लॉकी फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), ट्रैविस हेड, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव (विकेटकीपर), सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, सैमुएल बद्री, एडम मिल्ने, श्रीनाथ अरविंद, यज्वेंद्र चहल