Shriguru Pawanji, Paavan Chintan Dhara, Denmark Students, Ram Navmi, Durga Navmi, Denmark Student

 गाज़ियाबाद, रविवार 25 मार्च दोपहर 12 बजे से सोमवार 26 मार्च प्रातः 8 बजे तक गाज़ियाबाद स्थित पावन चिंतन धारा आश्रम में धूमधाम से रामनवमी व दुर्गा नवमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में डेनमार्क से आये विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया. 25 मार्च दोपहर 12 बजे आश्रम के संस्थापक श्रीगुरु पवन जी ने तिलक वंदन कर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया। उसके बाद कल्चर एक्सचेंज के लिए डेनमार्क से आये विद्यार्थियों ने आश्रम के प्रशिक्षुओं के साथ विचार-विमर्श किया जिसमें दोनो देशों के बच्चों ने संस्कारों का आदान-प्रदान किया तथा गुरुमां के सान्निध्य में ध्यान का अभ्यास किया।

Shriguru Pawanji, Paavan Chintan Dhara, Denmark Students, Ram Navmi, Durga Navmi, Denmark Student

5 बजे से प्रारंभ हुआ दुर्गा नवमी उत्सव का कार्यक्रम जिसमें गाज़ियाबाद व दिल्ली के सदस्यों के साथ-साथ कानपुर, लखनऊ, जालंधर, मुम्बई, मेरठ, जयपुर शहरों के सदस्यों ने नृत्य, गायन-भजन की अद्भुत प्रस्तुति दी। तत्पश्चात आश्रम के प्रशिक्षुओं द्वारा राष्ट्र को समर्पित दिव्य प्रस्तुति दी तत्पश्चात डेनमार्क से आये विद्यार्थियों ने राम-राम कर अभिवादन किया और अपने देश के दो गीतों से उपस्थित दर्शकों को लुभाया|

Shriguru Pawanji, Paavan Chintan Dhara, Denmark Students, Ram Navmi, Durga Navmi, Denmark Student

उसके बाद  श्रीगुरुजी ने अपना आशीर्वचन दिया और मां की महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने समाज की परिभाषा को सरलतम तरीके से बताया। समाज क्या होता है, कैसे बनता है और कौन बनाता है? आदि को सविस्तार बताया। उत्सव कार्यक्रम का समापन 9 बजे हुआ तत्पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि 12 बजे से माता का जागरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 2 बजे तक माता के भजनों पर सभी ने मां को भाव अर्पण किये। तत्पश्चात श्रीगुरु पवन जी के सान्निध्य में शक्ति ध्यान का अभ्यास, दुर्गा सप्तशती पाठ सम्पन्न हुआ। साढ़े छः बजे तक यह पाठ पूर्ण होने के पश्चात आयोजित यज्ञ में सर्वशक्ति मंत्र और गायत्री मंत्र की आहुतियां दी गई। अंत में उपस्थित साधकों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

Shriguru Pawanji, Paavan Chintan Dhara, Denmark Students, Ram Navmi, Durga Navmi, Denmark Student