Republic Day, Sema Bhawani, BSF , Rajpath, Bike Stunt

लड़कियां किसी भी काम में लड़कों से पीछे नहीं है। वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कुछ मामलों में तो लड़कियां लड़कों को पिछाड़ कर आगे बढ़ रही हैं। एेसा ही कुछ ही इस बार 26 जनवरी को राजपथ मार्ग में भी देखने को मिलेगा। गणतंत्र दिवस की परेड में बीएसफ यानि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की महिलाएं स्टंट करती दिखाई देंगी।

Republic Day, Sema Bhawani, BSF , Rajpath, Bike Stunt

गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ और आर्मी के डेयरडेविल्स एक-एक साल के अतंराल के बाद अपना- अपना करतब दिखाते हैं। पिछली बार आर्मी जवानों ने अपना स्टंट किया। इस बार बारी बीएसफ वालों की थी, तो उन्होंने अपनी महिला विंग के डेयरडेविल्स को इस काम के लिए चुना। इस टीम में पंजाब के 20 प्रतिभागी, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश राज्य की 15, 10, 9 और 8 सदस्यों, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली से प्रत्येक में 2 प्रतिभागी, मेघालय और हिमाचल प्रदेश की 1- 1 डेयरडेविल समूहों की महिलाओं को चुना गया है, जिसमें 25-30 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 15 महिलाएं शादीशुदा हैैं।

Republic Day, Sema Bhawani, BSF , Rajpath, Bike Stunt

स्टंट करने वाली टीम को सीमा भवानी का नाम दिया गया। इसका नेतृत्व जम्मू कश्मीर रीजन के लद्दाख की इंसपेक्टर स्टांजिन नोरयांग करेगीं। नोरयांग बताती हैं कि इससे पहले उन्होंने कभी भी बाइक को हाथ तक नहीं लगाया था लेकिन अब वह और उनकी टीम राजपथ पर अपना करतब सबसे भारी भरकम कही जाने वाली रॉयल इनफील्ड बुलेट पर करेंगी। भारत के 70 साल के इतिहास में एेसा पहली बार होगी की 27 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की महिलाएं अपनी प्रतिभा को दिखाएगीं।

Republic Day, Sema Bhawani, BSF , Rajpath, Bike Stunt

गणतंत्र दिवस पर हर बार की तरह विजय चौक पर बेटियां रंग बिरंगे कपड़ो में मार्च करेंगी, अलग- अलग देशों की झाकियां निकलेगी। सबसे हटकर इस बार सीमा भवानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की बेटियां भी बुलेट पर अपना करतब दिखाएंगी।

Republic Day, Sema Bhawani, BSF , Rajpath, Bike Stunt

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और एशियन देशों के 10 नेताओं ने 69 वें गणतंत्र दिवस के मेहमान होंगे।