Lunar Eclipse, CHandra Grahan, Astrology, Muhurat, Dos and donts

नए साल पर 31 जनवरी को साल का पहला चंद्रग्रहण दिखने वाला है। यह चंद्र ग्रहण हिंदी वर्ष के अनुसार माघ मास के पूर्णिमा को दिखेगा। इस बार चंद्रग्रहण तीन रंगो में दिखने वाला है, ऐसा संयोग कभी कभार ही देखने को मिलता है। इस चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 43 मिनट के आसपास होगा।

आपको बता दें कि हिन्दू शास्त्रों में चंद्रग्रहण के समय कुछ कामों को करने से मना किया गया है। आज हम आपको इन्ही कामों से अवगत कराने जा रहे है। शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

बताया गया है कि इस समय बाहर निकलने से बच्चे पर गलत प्रभाव पड़ताहै। इसके अलावा इस समय कोई भी नुकीली वस्तुओं का उपयोग भी वर्जित करना चाहिए। एक सामान्य मानता है कि ग्रहण के समय मानव को किसी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप चाहे तो ग्रहण के पश्चात्मा या शुरू में ही भोजन कर सकते हैं। इस समय किसी भी शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। भगवान की पूजा भी इस समय न करें तथा भगवान के मंदिर को बंद रखें।

इस बार चंद्रग्रहण 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर दिखेगा। इस चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 43 मिनट की होगी। यह चन्द्रगहण भारत के अलावा एशिया, अमेरिका, उत्तर पूर्वी रूस, अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा