priyanka chopra

मुंबई : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी खूबसूरत अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल के आखिर में भारत लौट रही हैं। भारत लौटने के पीछे प्रियंका का मकसद साल के अंत में आयोजित ज़ी सिने अवार्ड में परफॉर्म करना है।priyanka chopra

ख़ास बात ये है कि इस अवार्ड फंक्शन में सिर्फ 5 मिनट परफॉर्म करने के लिए प्रियंका ने 5 से 6 करोड़ की भारी रकम की डिमांड की है। हैरानी नहीं होनी चाहिए कि शो के आयोजकों ने प्रियंका को इतनी भारी रकम देने के लिए हामी भी भर दी है।priyanka chopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिलहाल के लिए अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी रहती हैं और बहुत कम इंडिया आ पाती हैं। मगर इतने लम्बे अरसे के बाद प्रियंका के भारत लौटने पर उनके फैंस उनका ज़ोरदार स्वागत करने के मूड में नज़र आ रहे हैं।priyanka chopra

यही वजह है कि ज़ी सिने अवार्ड शो के आयोजकों ने प्रियंका को इस अवार्ड फंक्शन का ”सेंटर ऑफ़ द अट्रैक्शन” बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है।priyanka chopra

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लगभग 2 साल बाद किसी अवार्ड फंक्शन में परफॉर्म करने जा रही हैं। इससे पहले साल 2016 प्रियंका ने ग्रिल्ड अवार्ड शो में परफॉर्म किया था। शायद यही वजह है कि इस बार अवार्ड फंक्शन में प्रियंका की 5 मिनट की परफॉरमेंस के लिए भी उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।priyanka chopra

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के आइफा अवार्ड शो में भी परफॉर्म करने की ख़बरें आयी थी मगर बाद में साफ़ हुआ कि शो के आयोजकों से सही प्राइज मनी न मिलने की वजह से प्रियंका ने ये ऑफर ठुकरा दिया था।