Birthday

पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद आज 32वीं बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं लेकिन सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद यह पहली मन की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर मन की बात रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को किया। संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने रमजान के पवित्र माह से की और मुस्लिम समुदाय को रमजान के पवित्र माह की शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने कहा कि , ‘सभी लोगों को रमजान की मुबारकबाद. रमजान का पवित्र महीना शांति, एकता को बढ़ावा देने में जरूर सहायक होगा। हम सवा-सौ करोड़ देशवासी इस बात का गर्व कर सकते हैं कि दुनिया के सभी सम्प्रदाय भारत में मौजूद हैं। हर प्रकार की विचारधारा, हर प्रकार की पूजा पद्धति, हर प्रकार की परंपरा, हम लोगों ने एक साथ जीने की कला आत्मसात की है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि हमारी युवा पीढ़ी देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्रामों के बारे में जानने की रुचि ले रही है। आज वीर सवारकर जी की जन्मजयंती है। मैं देश के युवा पीढ़ी को कहुंगा कि कभी मौका मिले तो हमारी आजादी की जंग के तीर्थ क्षेत्र सेल्युलर जेल ज़रूर जाएं।’

32वीं बार ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा, ‘5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रकृति के साथ जुड़ने का वैश्विक अभियान, हमारा स्वयं का भी अभियान बनना चाहिए। वेदों में पृथ्वी और पर्यावरण को शक्ति का मूल माना गया है। हमारे यहां कहा गया है- माता भूमिः पुत्रो अहम् पृथिव्याः अर्थात् जो शुद्धता है, वह हमारी पृथ्वी के कारण है।’

इस मौके पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के आरके पुरम इलाके में गरीब लोगों के साथ रेडियो पर इस कार्यक्रम को सुन रहे हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम रविवार सुबह 11.00 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित होता है। पीएम मोदी आज 32वीं बार ‘मन की बात’ के तहत देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने पिछली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर के खिलाफ अपने विचार रखे थे। इससे पहले वह न्यू इंडिया पर देश की जनता को संबोधित कर चुके हैं।