मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री खूबसूरत चेहरों से भरी इंडस्ट्री हैं। इस इंडस्ट्री में काम हासिल करने के लिए फेस फेयरनेस और बॉडी ग्लैमरस होनी बेहद ज़रूरी है। क्योंकि परदे पर सेलेब्रिटीज़ के चेहरे की कीमत ही सेलेब्रटी की ज़िन्दगी की कीमत होती है। पर इस इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने करियर में सक्सेस पाने के लिए खुद की पर्सनल्टी के साथ-साथ खुद का फेस और बॉडी शेप भी बदलने की कोशिश की पर उनमे से कुछ एक्ट्रेस तो प्लास्टिक सर्ज़री अथवा बॉडी सर्ज़री के बाद पहले से अधिक निखर गयी पर कुछ की खूबसूरती से पहले से अधिक बिगड़ गयी।

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ट्रू ब्यूटी से ज्यादा प्लास्टिक ब्यूटी को अधिक इम्पोर्टेंस दी। अब आप ही ये जानने की कोशिश करियेगा कि सर्ज़री के बाद किसका फेस निखर गया और किसका फेस बिगड़ गया।

 

1. अनुष्का शर्मा

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंडस्ट्री में अपना डेब्यू शाहरुख़ खान की फिल्म ”रब ने बना दी जोड़ी” से किया था। अपनी पहली ही फिल्म में अनुष्का की खूबसरत अदाकारी को दर्शको ने काफी सरहाया था। पर इसके बाद ही फिल्म बदमाश कंपनी और बॉम्बे वेलवेट से पहले अनुष्का ने अपने फेस को आकर्षक शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्ज़री कराई थी पर उसके बाद अनुष्का का फेस पहचानना ही मुश्किल हो गया था।

 

2. कंगना रानौत

बॉलीवुड की क़्वीन कंगना की अदाकारी का इंडस्ट्री में कोई जवाब नहीं है। पर इमरान हाश्मी के साथ फिल्म ”गैंगेस्टर” से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली इस एक्ट्रेस ने भी प्लास्टिक सर्ज़री को ही इम्पोर्टेंस दी थी।

 

3. शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने जब अपना फ़िल्मी करियर 90 के दशक में स्टार्ट किया था। पर बॉलीवुड के ये खूबसूरत अभिनेत्री हमेशा अपनी नाक के लिए कई कमेंट्स सुनती रही। पर बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने के बाद ही शिल्पा ने अपनी नोज प्लास्टिक सर्ज़री करा ली थी। ख़बरों के मुताबिक़ प्लास्टिक सर्ज़री के दौरान शिल्पा को कई इंजेक्शन लेने पड़ते थे।

 

4. प्रियंका चोपड़ा 

सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ये देशी गर्ल अब विदेशों में भी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के झंडे गाड़ रही है। पर ये बात बहुत कम लोगो को पता है कि प्रियंका ने अब तक कई बार प्लास्टिक सर्ज़री का सहारा लिया है। जिसका रिजल्ट प्रियंका की कई फिल्मों में साफ़ देखने को मिल सकता है।

 

5. करिश्मा कपूर

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने तो प्लास्टिक सर्ज़री के बदौलत अपनी काया ही पलट कर रख दी थी। कुछ लोगो का मानना था कि चुलबुली करिश्मा प्लास्टिक सर्ज़री के बाद पहले से अधिक अट्रैक्टिव हो गयी थी।

 

6. कैटरीना कैफ

बहुत लोग सिर्फ ये जानते हैं कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। पर आप को बता दें कि बार्बी डौल कैटरीना कैफ की पहली फिल्म ‘बूम’ थी। जिसमे कैटरीना ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। अपने एक्टिंग करियर में कैटरीना ने अपने लिप्स और नोज की भी सर्ज़री कराई है।

7. मिनिषा लांबा

एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने की कई कोशिशे की पर उनका करियर लगभग खत्म हो गया पर उन्हें कभी वो मुकाम नहीं हासिल हो पाया जिसकी वो हक़दार थी। मिनिषा ने एक्टिंग क्लासेस के साथ ही सर्जन की क्लासेस पर भी बहुत फोकस किया जिसकी वजह से उनका फेस तो चेंज हो गया पर तकदीर नहीं।

 

8. गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान हमेशा अपनी बोल्ड ड्रेसिंग स्टाइल के साथ ही अपनी अन्पर्फ़ेक्ट नोज के लिए भी कई बार नोटिस की गयी थी। जिसके चलते गौहर ने अपनी नोज की प्लास्टिक सर्ज़री कराने की गलती कर दी। पर उसके बाद तो वो अपनी नोज के साथ अपने अन्पर्फ़ेक्ट फेस के लिए भी नोटिस की जाने लगी।

9. करीना कपूर खान 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 15 साल तक बेबो का कब्ज़ा रहा। अपने एक्टिंग कॅरियर के दौरान करीना एकलौती ऐसी एक्ट्रेस थी जिसे जीरो फिगर का टाइटल मिला हुआ था। अपने फेस की ब्यूटी ही इस एक्ट्रेस की पहली ड्यूटी थी। इसीलिए तो बेबो ने अपने गालों की प्लास्टिक सर्ज़री भी कराई थी। अगर आप बेबो की बिफोर एंड आफ्टर फोटोज देखेंगे तो फर्क साफ़ समझ जायेंगे।

 

10. प्रीती ज़िंटा

  बॉलीवुड की प्रिटी वुमन एक्ट्रेस प्रीती ज़िंटा अपने फेस के साथ साथ अपने फेस पर पड़ने वाले डिम्पल के लिए अधिक नोटिस की जाती थी। पर अपने फेस स्ट्रक्चर से नाखुश प्रीती ने जैसे ही अपनी प्लास्टिक सर्ज़री कराई उसके बाद तो उनके फैंस ने उन्हें पूरी तरह से ही नकार दिया।

 

11. कोइना मित्रा 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस कोइना मित्रा इंडस्ट्री में ज़्यादा समय तक नहीं टिक पायी थी। इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए कोइना ने अपने फेस के साथ अपनों बॉडी की भी प्लास्टिक सर्ज़री कराई थी। पर कोइना को कोई ख़ास काम नहीं मिल पाया और एक बिज़नेसमैन से शादी करने के बाद कोइना ने अपने फ़िल्मी सपने को हमेशा के लिए गुड बाय बोल दिया।

12. श्रीदेवी

बॉलीवुड की मिस हवा-हवाई कहलाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी फिल्मों में अपनी खूबसूरत अदाकारी के लिए हमेशा पसंद की गयी थी। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी ने भी अपनी खूबसूरती में चार चाँद लाने के लिए प्लास्टिक सर्ज़री का सहारा लिया था।

13. दीपिका पादुकोण

जब प्लास्टिक सर्ज़री या फिर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की बात आती है तो इस एक्ट्रेस का नाम एक मिस्ट्री बन जाता है। क्योंकि दीपिका ने हमेशा कहा कि वो नेचुरल ब्यूटी में खुश हैं और प्लास्टिक सर्ज़री और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का बिलकुल सपोर्ट नहीं करती हैं। पर दीपिका की पहले की तस्वीरें और अभी की तस्वीरें तो कुछ और ही हक़ीक़त बयां करते हैं।

 

14. श्रुति हसन

कमल हसन की बेटी और साउथ एक्ट्रेस श्रुति हसन ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में भी काम किया है। पर इंडस्ट्री में काम पाने के लिए श्रुति को कई पापड़ बेलने पड़े थे। प्लास्टिक सर्ज़री से इंसान पूरी तरह से बदल सकता है इसका सबसे बड़ा एक्साम्प्ल श्रुति हसन है।

 

15. वाणी कपूर

फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म में अपनी बोल्ड एक्टिंग से धूम मचा दी। पर हद तो तब हो गयी जब अपनी दूसरी फिल्म ‘बेफिक्रे’ में वाणी ने किसिंग सीन में इमरान हाश्मी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपने किसिंग सीन के अलावा इस फिल्म में वाणी को प्लास्टिक सर्ज़री के बाद के उनके लुक के कारण सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया गया।