Policy commission

नई दिल्लीः जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अरविंद पनगढ़िया का स्थान लिया है। पनगढिया शिक्षा के क्षेत्र में अपना काम जारी रखने के लिए अमेरिका लौट रहे हैं। नीति आयोग में गुरुवार को अंतिम कार्यदिवस था।

राजीव कुमार सेंटर फॉर पालिसी रिसर्च के वरिष्ठ सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने आक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डी-फिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। राजीव कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डीफिल की डिग्री ली है। इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में सीनियर फेलो भी रहे हैं।

डॉक्टर राजीव कुमार इंडियन इकोनॉमी पर कई किताबें लिख चुके हैं। वह वर्ष 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। कुमार एक अन्य उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के मुख्य अर्थशास्त्री और एशियाई विकास बैंक, वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

2010-2012 तक इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सेक्रेटरी जनरल भी रह चुके हैं। अरविंद पनगढ़िया ने पिछले महीने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। पनगढ़िया को मोदी के फेवरेट इकोनॉमिस्‍ट्स में एक माना जाता था।