चौहान

प्रो-कबड्डी लीग की एंकर और मॉडल सोनिका सिंह चौहान की कार हादसे में मौत हो गई। खबर है कि यह दुर्घटना कार के बेकाबू होने के कारण हुई है। यह हादसा आज शनिवार को सुबह कोलकाता के लेक मॉल के पास हुआ।

कार बेकाबू होकर वहां लेकमॉल के पास ही फुटपाथ पर एक स्टाल से टकरा गई। इस कार दुर्घटना में बंगाली अभिनेता बिक्रम चटोपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि उनके साथ कार में सवार साथी और मॉडल-एंकर सोनिका चौहान की मृत्यु हो गई।

हादसे के फौरन बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति में बिक्रम को रूबी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों का कहना है, अभिनेता सीटी स्कैन किया गया है। उनके सिर में 5 टांके लगे हैं और शरीर में कई जगहों पर चोटें लगी हैं। डॉक्टरों ने सोनिका चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिनेता विक्रम चटर्जी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

28 वर्षीय सोनिका सिंह चौहान जानी-मानी मॉडल थीं। वे कोलकाता की ही रहने वाली थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ सोनिका सिंह चौहान खेल दुनिया में भी लोकप्रिय थीं।