viruashka

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटौरते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह वीडियो बना रहे हैं और अनुष्का वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। उनकी वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।viruashka

वीडियो में विराट पत्नी अनुष्का के साथ जिम में पसीना बहाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में विराट अनुष्का की तारीफ भी करते नज़र आ रहे हैं। यही नहीं वीडियो की आखिर में विराट ये भी कहते हैं कि अनुष्का उनसे ज्यादा कार्डियो करती हैं जिसके जवाब में अनुष्का बकवास… बोलती हैं।viruashka

बता दें कि अनुष्का और विराट एक ऐसे कपल है जो साथ रहने से लेकर जिम तक भी साथ करना पसंद करते हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे की पसंद का ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए भी नजर आते हैं।

Training together makes it even better! ♥️♥️♥️ @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

इनके काम के बारे में बात करें तो आईपीएल खत्म होन के बाद विराट कोहली फिलहाल आराम कर रहे हैं, वहीं अनुष्का इन दिनों अपने कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं। अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के ‘साथ सुई’ धागा और शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ कर रही हैं। इन फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कुछ शेड्यूल पूरे भी हो गए हैं।