arjun

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के मौत की खबर के बाद सभी बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच गए हैं। दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक श्रीदेवी को मुंबई लाया जाएगा। साथ ही दुबई में बोनी कपूर से सरकारी वकील पूछताछ कर रहे हैं।srideviहाल ही में खबर आई है कि इस नाजुक वक्त में अपने पापा का साथ देने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए निकल गए हैं। बता दें कि तीन दिन पहले श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी। तब से अब तक उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है। अपने परिवार की मदद के लिए अर्जुन वहां पहुंच रहे हैं।Cardiac Arrest, Sridevi, Sridevi Death, Heart Attack, Heart Problemश्रीदेवी से रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, ‘श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। मां ही नहीं श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं।’ इस बयान से लगता था कि अर्जुन कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए काफी नफरत है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन का एक नया ही रूप सामने आया।