हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में एक घटना सामने आई है। एक 23 साल के लड़के का 3 महिलाओं ने बालात्कार कर दिया। लड़के को नशीला इंजेक्शन लगाकर महिलाओं ने बालात्कार करने से पहले किडनैप कर लिया। लड़के को 3 दिनों तक किडनैप कर महिलाओं ने उसके साथ लगातार बालात्कार किया। युवक इस घटना के बाद सदमे में है।

आए दिन दक्षिण अफ्रीका में बालात्कार की घटनाएं होती रहती है। आप को जान कर हैरानी होगी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 20 प्रतिशत मामलों में पुरूष बालात्कार के शिकार होते हैं। एक अंग्रेजी पत्रिका के मुताबिक युवक ने शुक्रवार को एक शेयर्ड टैक्सी ली थी। पहले से 3 महिलाएं टैक्सी के अंदर बैठी थी। लडके के टैक्सी में बैठते ही टैक्सी ने रास्ता बदल दिया। लड़का ड्राईवर की आगे वाली सीट पर बैठा था इसके बाद महिलाओं ने लड़के को इंजेक्शन लगा दिया। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने बताया कि, ‘युवक का कहना है कि जब उसे होश आया, तब वह एक अनजान कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था।’

पीड़ित युवक का कहा कि तीनों लड़कियों ने उसे कोई एनर्जी ड्रिंक जबरदस्ती पिलाई और कई बार बारी-बारी से दिन में उसके साथ रेप किया। लड़के को अधनंगी हालत में 3 दिन के बाद महिलाएं मैदान में छोड़कर भाग गई। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित के साथ न्याय किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही साथ यौन हिंसा के मामलों में काफी वृद्धि हुई है।