हरिद्वार, 8 जुलाई 2021

उत्तराखंड हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जी हां जानकारी के मुताबिक हरकी पैड़ी पर एक बार फिर से हरियाणा के यात्रियों द्वारा हुक्का पीने की घटना सामने आई है।

बताते चलें कि हरियाणा के यात्री हरकी पौड़ी स्थित घंटाघर के पास गंगा किनारे बैठकर हुक्का पी रहे थे। हरियाणा के यह यात्री गंगा की मर्यादा को भूल गए हैं।

यात्री खुलेआम हुक्के में सट्टा मार रहे हैं। हुक्का पीते हुए यात्रियों का वीडियो वायरल हो चुका है।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हरियाणा के यात्रियों को सबक सिखाया। वहीं उन्होंने हुक्का तोड़कर यात्रियों की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। उन्होंने यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां पुलिस यात्रियों को अपने साथ ले जा रही है।