case

यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए आज सजा का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए रोहतक जेल में कोर्ट रूम बनाया गया है। इस मुद्दे पर योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि कानून का सम्मान सभी को करना चाहिए, जिसने अपराध नहीं किया उसको डरना नहीं चाहिए। अगर अपराध किया है तो उसे सजा भुगतना चाहिए और अपने आचरण में सुधार लाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर किसी 15 साल सुनवाई के बाद भी कोई अपराधी साबित होता है, तो उसके साथ अपराधी वाला व्यवहार होना चाहिए। कोई भी गलत काम करेगा, तो कानून अपना काम करेगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि धार्मिक अपराधीकरण , राजनीतिक अपराधिकरण देश को पीछे ले जाता है। धर्म का चोला पहनकर अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार का आचरण करता है उससे तूफान आता ही है। धर्म की आचार संहिता योग, अहिंसा, सदाचार है।

बता दें कि जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं। सैकड़ों डेरा समर्थकों को पहले ही हिरासत में ले लिया चुका है। सेना, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवाए पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। रोहतक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।