BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम देश के तीसरे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए नामित किया है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने यह जानकारी दी है।

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चंदू बोर्ड समेत अन्य खिलाड़ी इस अवार्ड को पा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी को इससे पहले भी खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। अगर ये अवॉर्ड धोनी को मिलता है तो वो इसे पाने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, बीसीसीआई की ओर से पद्म भूषण के लिए सिर्फ एक नाम दिया गया है वह महेंद्र सिंह धोनी का है। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने कहा कि यह सत्य है। हमने पद्म भूषण के लिए धौनी के नाम की सिफारिश की है। इससे पहले, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, राहुल द्रविड़ और चंदू बोर्डे को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

धोनी ने करियर में अब तक खेले गए 90 टेस्ट मैच में धोनी ने 4,876 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, धौनी वनडे प्रारूप में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। वनडे में उन्होंने 302 मैच खेलते हुए 9,739 बनाए हैं। इसमें 10 शतक औक 66 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 प्रारूप में धौनी ने 78 मैचों में 1,212 रन बनाए हैं।