एलियंस को लेकर दुनिया में कई तरह के दावे किए जाते हैं। अक्सर लोग यूएफओ के देखने का दावा करते हैं जिसके बाद सभी के मन के सवाल खड़ा होता है कि आखिर एलियंस कहां पर रहते हैं। इनका ठिकाना कहां है, क्योंकि अभी तक वैज्ञानिक भी यह नहीं पता लगा पाए हैं कि आखिर एलियंस की दुनिया कहां है। अब इस बीच एलियंस की दुनिया को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है।

गूगल अर्थ में कई तस्वीरें मिलती हैं जो अलग-अलग स्रोतों से ली गई होती हैं। इसमें जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में लगे सैटलाइट्स, धरती के पास लगे सैटलाइट्स, एयरप्लेन और ड्रोन से ली गईं तस्वीरें भी होती हैं। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट के सैटलाइट्स से धरती से हजारों किमी की दूरी से फोटो ली जा सकती हैं। गूगल अर्थ की तस्वीरों की सहायता से दुनिया की रहस्यमयी जगहों के बारे में भी जानकारी मिल चुकी है। अब इसकी मदद से एक शख्स ने अंटार्कटिका में एक रहस्यमयी दरवाजे का खोज किया है। आईए जानते हैं इस रहस्यमयी दरवाजे के बारे में…

तस्वीर लेने वाले शख्स का दावा है कि यह दरवाजा अंटार्कटिका में बर्फ के बीच है। यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में यह दरवाजा साफ नजर आ रहा है। इसमें बर्फ और चट्टानों के बीच एक गुफा का दरवाजा दिख रहा है। इस दरवाजे के बारे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस दरवाजे का क्या रहस्य है?

वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि यह एलियंस की दुनिया के गुप्त रास्ते का दरवाजा हो सकता है जबिक कुछ लोगों का कहना है कि यह रहस्यमयी दरवाजा किसी शैतान के घर का हो सकता है। अब इस दरवाजे की चर्चा दुनियाभर में है।

गूगल अर्थ पर ऐसी अजीब और अनसुनी जगहों की फोटो सामने आती रहती हैं। इन जगहों की तस्वीरें लेना कठिन काम है। इसलिए रहस्यमयी चीजें भी नजर आती हैं जिसको देखने के बाद लोग कई तरह की थियोरीज बताते हैं। कई बार तो लोगों ने एलियंस और यूएफओ को भी देखने का भी दावा करते हैं।

अमेरिका ने भी स्वीकार किया है कि धरती पर 17 सालों में करीब 144 यूएफओ देखे गए हैं। भारत में भी यूएफओ देखने का दावा किया जाता है। अमेरिका ने यूएफओ की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। अमेरिकी टास्क फोर्स की रिपोर्ट में 2004 से 2021 के बीच 144 यूएफओ देखने की बात कही गई है।