BMC

मुंबई: आज देश की सबसे अमीर महानगर पालिका यानी मुंबई महानगर पालिका का बजट पेश हुआ है। इस बार का बजट 25 हजार एक सौ इकतालीस करोड़ का है। जबकि साल 2016-17 में यह बजह लगभग 37 हजार करोड़ का था। ये बजट बजट शिवसेना के घोषणापत्र पर आधारित है।

जानिए क्या है ख़ास

  • देवनार बूचड़खाने को 57 करोड़ मिले।
  • कोस्टल रॉड के लिए हजार करोड़ रुपये आवंटित किया गया।
  • साढ़े 3 करोड़ रुपये cctv सिस्टम के लिए दिए गए।
  • अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ने के लिए 15.11 करोड़।
  • सड़क और यातयात के लिए 1 हजार 8 सौ 83 करोड़।
  • मीठी रिवर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 25 करोड़ आवंटित किया गया जिसमें वाटर प्यूरिफिकेशन भी शामिल है।
  • वाटर ऑपरेशन डिपार्टमेंट को 2 हजार 2 सौ 49 करोड़।
  • मेडिकल कॉलेजेस को 336 करोड़।
  • BMC के बड़े अस्पतालों को 1 हजार 94 करोड़।
  • हेल्थ विभाग को मिला 793 करोड़।