Celebrities Marriage

बॉलीवुड में कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा पूरे बॉलीवुड को स्तब्ध कर दिया था। आज हम आपको ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. अमृता राव

anmol

अमृता ने 2016 में आरजे अनमोल से गुपचुप शादी की थी। इसकी जानकारी अनमोल ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, “इंटरव्यू जो सात साल पहले शुरू हुआ था, उसे और मजबूत करने के लिए अमृता से शादी कर ली। आपकी शुभकामनाएं चाहिए।” बता दें कि दोनों 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, अमृता ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की।

2. प्रिटी जिंटा

priety zinta
प्रिटी जिंटा ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से 2016 में शादी की थी। प्रिटी ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। वेडिंग सेरेमनी लॉस एंजिलिस में हुई थी। प्रिटी ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में जीन का हाथ थामा।

 3.जॉन अब्राहम

john

जॉन अब्राहम ने जनवरी 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। जॉन ने प्रिया रुंचाल से यूएस में एक निजी समारोह में शादी की थी। खुद जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की खबर की पुष्टि की थी।

4. आफ़ताब शिवदासानी

aaftaab

2014 में आफताब शिवदासानी ने गर्लफ्रेंड निन दुसांज से गुपचुप की थी। अब तक इनकी शादी की फोटोज सामने नहीं आई हैं। इस फंक्शन में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

5. रानी मुखर्जी

rani

रानी मुखर्जी ने 2014 में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इनकी शादी की खबर यशराज बैनर द्वारा सार्वजनिक की गई थी। मीडिया से दूर रखे गए इस इवेंट की अब तक कोई फोटो सामने नहीं आई है।

6.कुणाल कपूर

kunal

कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से 2015 में गुपचुप तरीके से सेशेल्स आइलैंड में शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में हुआ था।

 7. मनोज वाजपेयी

manoj

मनोज वाजपेयी ने 2006 में एक्ट्रेस नेहा (शबाना रजा) से गुपचुप शादी की थी। दोनों ने शादी करने का डिसीजन इतनी जल्दी में लिया था कि परिवार वाले तक शामिल नहीं हो पाए थे।