Amitabh Baccchan

मुंबई : आज पूरा देश आज़ादी की 70वीं वर्षगाँठ मना रहा है। इस जश्न में पूरा देश सराबोर है। इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा।

बिग बी से लेकर किंग खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा सब इस वक्त आजादी का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सेलिब्रिटीज ने पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस!’

शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा है, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई.’

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एकदम अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक GIF शेयर किया है जिसमें वह तिरंगे के रंग का डुपट्टा लहरा रही हैं। उन्होंने जय हिंद भी लिखा है।

अक्षय कुमार ने भी ट्विटर के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए देते हुए बर्फीले पहाड़ों पर खड़े जवानों की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘उन्होंने अपना कल हमारे आज के लिए दांव पर लगा दिया। बहुत कुछ हमने कर लिया है, बहुत कुछ करना बाकी है. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जवानों के साथ ‘संदेशे’ गाना गाते दिख रहे हैं।

वहीं माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर और सुष्मिता सेन ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।