तलाक

आपने मंहगी-मंहगी शादियां महंगे-महंगे शौक देखे होंगे लेकिन क्‍या आपने महंगे तलाक देखे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि महंगे तलाक कैसे होते हैं, तो आइए जरा बॉलीवुड में नजर डालते हैं। यहां पर शौक के साथ तलाक भी महंगे होते हैं। ऋतिक सुजैन का तलाक काफी महंगा माना जा रहा है। हालांकि यह अब कितना सच है कि यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन ऋतिक सुजैन से पहले इन सेलेब्‍स के तलाक भी काफी महंगे माने गए। जिसकी वजह से यह चर्चा में रहें हैं।

1.) ऋतिक रौशन-सुजैन:

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी, लेकिन साल 2013 में इनकी अनबन दुनिया के सामने आ गई थी। ऋतिक और सुजैन के तलाक को लेकर खबर आई थी कि यह काफी महंगा तलाक है। सुजैन ने अलग होने के लिए 400 करोड़ रुपये की एलीमनी अमाउंट की मांग की थी।

2.) सैफ अली खान-अमृता सिंह :

 

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी। इसके बाद ये दोनों लोग 2004 में अलग हो गए। खबर आई थी कि इसमें अमृता ने उस समय करीब 5 करोड़ रुपये की एलीमनी अमाउंट ली थी। इसके साथ ही सैफ को अपनी आधी संपत्‍ति भी देनी पड़ी।

3.) आमिर खान-रीना दत्ता :

अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक भी काफी महंगा बताया जाता है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नही हुआ। आमिर खान ने 1986 में घरवालों की मर्जी के बगैर शादी कर ली थी। साल 2002 में ये लोग अलग हो गए थे।

4.) संजय दत्त-रिया पिल्लै :

संजय दत्त और रिया पिल्लै का रिश्‍ता भी इस सूची में शामिल है। इनकी शादी 1998 में हुई थी और 2005 में इनका तलाक हो गया। कहा जाता है कि इसमें रिया ने अलग होने के लिए 8 करोड़ रुपये की एलीमनी अमाउंट ली थी।

5.) रिया पिल्लै-लिएंडर पेस :

रिया पिल्लै और लिएंडर पेस के रिश्‍ते का अंत भी इस सूची में शामिल है। कहा जाता है कि रिया ने लिएंडर से अलग होने के लिए 4 लाख रुपए एलीमनी अमाउंट की कीमत मांगी थी।

6.) आदित्य चोपड़ा-पायल :फिल्‍म मेकर आदित्य चोपड़ा और पायल ने 2001 में शादी की थी। इसके बाद 2009 में दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान पायल को आदित्‍य ने कितनी एलीमनी दी है इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है।

7.) प्रभु देवा-रामलथ :बॉलीवुड के एक्टर, डायरेक्टर, डांसर और कोरियोग्राफर प्रभू देवा का तलाक भी इस सूची में शामिल है। इनकी शादी 1995 में हुई थी। इसके बाद इनका तलाक 2011 में हो गया। इन्‍होंने 20-25 करोड़ रुपये की एलीमनी अमाउंट दी थी।

8.) करिश्मा कपूर-संजय कपूर :अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर का तलाक भी काफी महंगा है। इनकी शादी 2003 में हुई थी। 2014 में ये अलग हो गए। इस दौरान एलीमनी अमाउंट में करिश्‍मा ने 7 करोड़ रुपये लिए थे।

9.) रनवीर शोरे-कोंकणा सेन :इस लिस्‍ट में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कोंकणा सेन का नाम भी शामिल है। 2010 में शादी करने के बाद ये 2015 में अलग हो गए। अब कोंकणा ने रनवीर से कितनी रकम ली यह तो स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन चर्चा थी कि अच्‍छी रकम ली थी।

10.) अनुराग कश्‍यप-कल्‍कि कोचलिन :इन लोगों ने साल 2011 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्‍ता भी ज्‍यादा नहीं चल सका। अनुराग और कल्‍कि कोचलिन का 2013 में तलाक हो गया। इन्‍होंने भी एक बड़ी रकम एलीमनी अमाउंट में ली थी।