boney5

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी बीते शनिवार को 11.30 बजे निधन हो गया। हाल ही में श्रीदेवी की मौत के बाद अब तक की सबसे बड़ी खबर सामनी आई है। बताया जा रहा है कि दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। उनके अलावा चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीड‍ियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। खबरों की मानें तो ये पूछताछ करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों की भी स्टेटमेंट ली है। कहा जा रहा है कि ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर गए थे।boney1पत्नी श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर जमीन पर ग‍िर पड़े थे बोनी कपूर

उस रात जिन लोगों ने सबसे पहले उन्हें देखा था उनके मुताबिक, अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उनकी सांसें रुक चुकी थी। दुबई के राशिद अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका नब्ज़ देखते ही ये बता दिया था कि अब वो इस दुनिया में नहीं रही। उन्हें अस्पताल ले जाने वाले उनके पति बोनी कपूर ने जैसे ही ये सुना वो नीचे गिर पड़े। उनके साथ आए पांच और लोगों ने बोनी को संभाला और उन्हें फ़ौरन ही जांच के लिए ले जाया गया।जहां पहले उनका ब्लड प्रेशर जांचा गया और उनके एक इंजेक्शन के साथ कुछ गोलियां दी गईं। इसके बाद बोनी ने तीन कॉल दुबई और मुंबई के अपने कुछ दोस्तों से फोन पर बात की। उनके साथ अस्पताल जाने वाले एक शख्स ने उन्हें संभालने कि कोशिश की, लेकिन बोनी ने उन्हें ये आश्वस्त करने को कहा कि ये खबर उनकी बेटियों को न दी जाए। इस बारे में वो खुद उनसे बात करेंगे।boney2बोनी कपूर ने क्या बताया

बोनी कपूर ने इसके तीन घंटे बाद दुबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी से मुलाक़ात की और उन्होंने ने श्रीदेवी के आखिरी क्षणों कि पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पत्नी श्री देवी दुबई के जुमेरा एमिरेट्स होटल के अपने कमरे में थीं। उन्होंने उनके लिए डिनर रखा था और पति बोनी कपूर के साथ डिनर पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं। उन्होंने ने उनसे कहा कि वो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएंगी। जिसके बाद वो बाथरूम में नहाने चली गईं। इसी बीच उन्होंने ने कई बार श्रीदेवी को आवाज़ भी लगाईं लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्हें पहले तो ये लगा कि पानी के आवाज़ के बीच उनकी आवाज़ उन तक नहीं जा रही, लेकिन जब करीब पच्चीस मिनट का वक़्त गुज़र गया तो वो खुद उठकर बाथरूम तक गए और कई बार आवाज़ लगाईं। फिर भी अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई। तब उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। जिसके बाद होटल के लोगों कि मदद से दरवाज़ा खोला गया। जब अंदर देखा गया तो बाथटब में श्रीदेवी निष्प्राण पड़ी थीं। बाथटब पानी से भरा था लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। दस मिनट के अंदर ही होटल कि गाड़ी से उन्हें फ़ौरन राशिद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।boney6
नाक से निकल रहा था गाढ़ा खून

सूत्रों कि मानें, जब श्रीदेवी को बाथटब से बाहर निकाला गया तो उनके नाक से काफी गाढ़ा खून निकल रहा था और चेहरा भी नीला पड़ गया था। फिलहाल उनके पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का इंतज़ार है जिसके बाद ये साफ हो पाएगा कि आखिर उनकी मौत कि वजह क्या है।

boney4दो दिन से बीमार थीं श्रीदेवी

बोनी ने डॉक्टरों को ये भी बताया कि पिछले दो दिनों से श्री की तबियत खराब थी। उन्होंने कुछ दवाईंयां भी ली थी। इसके इलावा वो अपनी पुरानी सर्जरी से जुड़ी कुछ दवाईयां भी ले रहीं थी। जो US के डॉक्टरों ने लिखा था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बोनी से उनकी पत्नी कि पूरी मेडिकल हिस्टरी की मांग की थी।