नई दिल्ली : सौरमंडल और उससे जुड़े सभी ग्रहों के बारे में जानने की जिज्ञासा तो सभी को होती है। समय-समय पर वैज्ञानिक सौरमंडल के बारे में कई ऐसे अहम खुलासे करते रहते हैं जिसे जानकर पूरी दुनिया ही हैरान हो जाती है। लेकिन आज हम आपको अंतरिक्ष की दुनिया से जुड़े एक ऐसे सच से रूबरू कराने जा रहे हैं जो किसी वैज्ञानिक अथवा अंतरिक्ष यात्री ने नहीं बल्कि खुद मंगल ग्रह से आये एक लड़के ने बताया है।

फिल्म ‘पीके’ की कहानी बदली हकीकत में , मंगल ग्रह से आया ये लड़का pk

आप सभी ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ”पीके” तो ज़रूर देखी होगी।किस तरह उसमें आमिर खान गलती से पृथ्वी पर आ जाता है। कोई भी इंसान उसकी बात पर भरोसा तक नहीं करता कि वो मंगलवासी है मगर जब अनुष्का शर्मा को सच्चाई पता चलती है उनके होश तक उड़ जाते हैं। बाहरी दुनिया से आये पीके ने इस दुनिया में रहने वाले लोगों की सोच को बदलकर रख दिया था। आपने फिल्म को काफी पसंद किया होगा मगर आपने कभी सोचा कि कैसा होगा जब सच में कोई इंसान मंगल ग्रह से आ जाये। लेकिन आपके होश उड़ जाएंगे ये जानकर ऐसा सच में हो गया है, फिल्म की कहानी असलियत में बदल चुकी है।

रूस का लड़का मंगल पर था पायलट boriska

जी हाँ आपने बिलकुल सही पढ़ा है। रूस में रहने वाले बोरिसका किपरियानोविच (20 वर्षीय) ने ये दावा किया है कि वो पृथ्वी पर मंगल ग्रह से ही आया है।इस लड़के ने बताया कि वो पिछले जन्म में मंगल ग्रह निवासी था। वहाँ पर वो एक पायलट था। जब वो मंगल ग्रह के अपने कुछ साथियों के साथ पृथ्वी की यात्रा कर रहा था तभी एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी थी। पृथ्वी पर उसका पुनर्जन्म हुआ है। बोरिसका के इस खुलासे ने पूरी दुनिया समेत बड़े-बड़े वैज्ञानिकों तक को हिला कर रख दिया है।

सच जानकार दुनिया के उड़े होश astronout

बोरिसका किपरियानोविच के माता-पिता का भी कहना है कि जन्म से ही उनके बेटे में काफी विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलती थी। जन्म के महज दो हफ़्तों बाद ही बोरिसका ने अपना सिर उठाना शुरू कर दिया था और कुछ ही महीनों बाद वो ठीक तरह से बोलने भी लगा था। बोरिस्का अक्सर ही कहता रहता था कि ये उसका पुनर्जन्म है वो इससे पहले मंगल ग्रह पर रहता था। मगर हम उसकी बातें मजाक में टाल देते थे। मगर उसने मगल ग्रह और आकशगंगा से जुड़े कई ऐसे राज़ का खुलासा किया है कि जिसने दिग्गज विशेषकों के भी होश उड़ा दिए हैं।

हवा से भी तेज़ दौड़ते हैं मंगलवासी space ship

बोरिसका ने बताया कि लेमूरियन सभ्यता के दौरान उन्होंने मंगलग्रह से कई बार पृथ्वी की यात्रा की थी और वहां का ज्ञान यहां से काफी विकसित था।मंगलवासी कई आकाशगंगाओं के बचकर यात्रा करने में सक्षम हैं। वहां के लोग हवा में भी बातें कर लेते है और तो और किसी बन्दूक की गोली से भी तेज़ दौड़ सकते हैं।

जल्द होने वाला है पृथ्वी में बड़ा बदलाव earth

बोरिस्का ने ये दावा किया है कि पृथ्वी वासियों के जीवन में बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने वाला है। जैसे ही मिस्त्र के गीजा में छुपे एक ऐसे रहस्य का पता लगा लिया गया पूरी पृथ्वी की ही काया पलट जायेगी। इन रहस्यों के ताले का कोड स्फिंक्स के कानों के पीछे कहीं छुपा है। पर वह क्या है और कैसे अनलॉक होगा, यह बात उसे याद नहीं आ रही है।

कभी मर नहीं सकते हैं मंगलवासी aliens

बोरिस्का के माता-पिता ने यहाँ तक बताया कि महज एक साल की उम्र में ही वो अखबार पढ़ने लगा था और तो और सिर्फ तीन साल की उम्र में उसने आकाशगंगा और उसे जुड़े सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया। उसने ये भी बताया कि मंगल ग्रह के वासी 7 फ़ीट से भी अधिक लम्बे होते हैं और उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता अदभुत होती है।मंगल वासी कार्बन-डाई- सबसे बड़ी बात ये है कि मंगलवासियों की उम्र 35 साल के बाद बढ़नी बंद हो जाती है और वो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं।