नई दिल्ली : क्या आपने कभी सोचा है कि हज़ारों साल पहले जिन डायनासोर की प्रजाति विल्पुत हो चुकी है , जिनका नामोनिशान तक मिट गया था वो अगर दोबारा इस धरती पर वापस आ गए तो क्या होगा।diansour

पृथ्वी पर त्राहि-त्राहि मच जायेगी, मानव जाति का खात्मा होना शुरू हो जाएगा। सोचकर भी आप सिहर गए होंगे।sea

मगर ऐसा सच में हो गया है। दरअसल पृथ्वी पर डायनासोर की तो नहीं मगर उससे भी विशालकाय एक जीव की वापसी हुई है। एक यूरोपियन यूनियन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने सांप जैसी एक शार्क मछली खोज निकाली है जो डायनासोर के समान ही खतरनाक है। ये शार्क लगभग 80 मिलियन साल पुराने डायनासोर युग की बताई जा रही है। शार्क के जीवाश्म पुर्तगाल के अलगार्व तट से मिले हैं जिसके मुंह में कुल 300 दांत पाए गए हैं।frild shark

ये सच तब सामने आया जब वैज्ञानिकों की एक टीम ने मछुवारों पर समुद्री जीव को पकड़ने और उनका व्यापार करने पर रोक लगानी शुरू कर दी है। तभी इसी खोज के दौरान ही वैज्ञानिकों की टीम ने समुद्र में एक विचित्र विशालकाय जीव की खोज की है। इस विशालकाय जीव की आकृति बिलकुल शार्क की तरह ही है और इसके झालीदार दांतों की वजह से वैज्ञानिकों ने ”फ्रिल्ड शार्क” नाम दिया है।frild shark

वैज्ञानिकों को समुद्र से लगभग 700 मीटर गहराई में जाकर इस जीव पता चला था। इतने बड़े जीव के मिलने से वैज्ञानिकों में भी काफी उत्साह है और उनका मानना है कि इस समुद्र में अभी भी कई ऐसे गहरे राज दफन हैं जिनके मिलने पर दुनिया हैरान हो जायेगी।