फिल्मफेयर

आज बॉलीवुड की लेजंड अदाकारा नूतन का जन्मदिन है। नूतन का जन्म 4 जून 1936 को हुआ था। कई वर्ष तक बॉलीवुड पर राज किया। नूतन भारतीय सिने जगत की अदाकार, डायरेक्टर और प्रड्यूसर शोभना समर्थ की बेटी थीं।इस बीच उन्होंने कई उपलब्धि भी हासिल की। आज उनके सम्मान में गूगल ने भी अपना डूडल उन्हें समर्पित किया है। आइये जानते हैं बॉलिवुड की लेजंड अदाकारा नूतन के बारे में कुछ बातें—

1) ऐक्टिंग करियर के दौरान उन्हें 6 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री के तौर पर चुना गया।

2) नूतन ने मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था।

3) नूतन ने स्कूल के दिनों से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

4) नूतन ने करीब 70 भारतीय फिल्मों में काम किया। इन्हें फिल्म सीमा के लिए पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

5) सुजाता, बंदिनी, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की, मेरी जंग जैसी हिट फिल्मे दीं।

6) सुजाता, बंदिनी, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की, मेरी जंग फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

7) वर्ष 1959 में उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह किया। इनके बेटे मोहनीश बहल भी हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं।

8) नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी, वो ये कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं।

9) एक ग़लतफहमी में अगर उन्हें लगा था कि संजीव कुमार ही पब्लिसिटी पाने के चक्कर में उनके साथ अपना नाम जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं। तो उन्होंने संजीव कुमार को सभी के सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

10) नूतन को बेहतरीन आदकारी के लिए 5 बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इनमें उनकी सीमा (1956), सुजाता (1959), बंदनी (1963), मिलन (1967) और मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978) फिल्में शामिल हैं। 1974 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्ष 1991 में कैंसर के कारण नूतन का देहांत हो गया।