Ceasefire violation

अरनिया: जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। BSF के ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह शहीद हो गए।

आज सुबह पाक ने अरनिया सेक्टर में अचानक बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अबतक 6 नागरिक घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी पाक की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

शहीद ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह बलिया जिले के बांसडीह तहसील के नारायणपुर के रहने वाले थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद ब्रजेन्द्र का अंतिम संस्कार कल बलिया में किया गया।

इसके पहले कल सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। नौगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में अमरनाथ हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल को मारा गया। मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर अबू इस्माइल के साथ उसका एक और साथी मारा गया।