PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 17 सितम्बर को अपना 67वां जन्मदिन मना रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात पमें सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। रविवार सुबह इलाके में खराब मौसम के चलते पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर को दभोई में  ही लैंड कराना पड़ा। इस कारण पीएम मोदी सड़क मार्ग से केवड़िया पहुंचे और कार्यक्रम में करीब 1 घंटे की देरी हुई।

मोदी के जन्मदिन को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के रूप में मनाने की योजना बनायी है, जिसके तहत पूरे देश में स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं, इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लखनऊ के कई मंदिरों में पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। कई अस्पतालों में फल-वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीँ भाजपा कार्यकर्ता शाम को विधानसभा के सामने आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय विशाल केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएंगे। केक काटने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम में तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

वहीँ कांग्रेस पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा डीजल-पेट्रोल लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।