कमलनाथ

अचानक एक खबर आई थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद कमलनाथ बीजेपी में शामिल होने जा रहें हैं। यह खबर बहुत तेजी से फैली थी। लेकिन बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

शिवराज ने कहा कि, ‘बीजेपी के पास पहले से ही कमल है और उसको किसी कमलनाथ की जरूरत नहीं है।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद कमलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से 9 बार कांग्रेस के सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियां तय करने में कमलनाथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कमलनाथ कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

दरअसल कांग्रेस में इस्तीफे का दौर चल रहा है जिसमे से एसएम कृष्णा, विजय बहुगुणा, रीता बहुगुणा जोशी, अरविंद सिंह लवली और बरखा सिंह जैसे बड़े नेता शामिल हैं। कल गुरुवार को ही कांग्रेस महिला नेता बरखा सिंह शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस पार्टी ने उनको 6 साल के लिए निष्काषित भी कर दिया है।

बरखा सिंह ने दोनों पर आरोप लगते हुए कहा, ‘अजय माकन एक साल से बदतमीजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक की नहीं है। अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दे। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह डिजास्टर होगा। राहुल गाँधी अपना इलाज कराये’

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी के हार के बाद पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा था कि राहुल गांधी को इस हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।