Gayatari Prajapati

यूपी के विधानसभा चुनावों के समय भाजपा द्वारा महिला से रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का मुद्दा जोरो से उठाया गया था। सपा सरकार के सबसे विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति ने महिला से रेप वाले मामले में जमानत अर्जी दाखिल की थी जिस पर आज फैसला आ चुका है।

जमानत याचिका पर आया फैसला-
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। इसी के तहत उनके खिलाफ बीते दिनों पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने 26 मई को सपा नेता गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। बता दें कि गायत्री की जमानत रद्द करने को लेकर कोर्ट में याचिका दी गयी थी। यूपी चुनाव के नतीजे आने के पहले से ही गायत्री प्रजापति जेल में बंद हैं। याचिका रद्द करते समय हाईकोर्ट ने कहा था कि ADJ ने जमानत देने में काफी जल्दबाजी दिखाई है जबकि उस पर एक महिला ने कई अन्य लोगो संग मिलकर बलात्कार का आरोप लगाया है।

इस मामले में सपा नेता गायत्री ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। मगर कोर्ट द्वारा इस जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति पिछली समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। मंत्री रहने के दौरान भी गायत्री पर अवैध खनन जैसे कई आरोप लगाये गये। मगर फिर भी प्रदेश सरकार द्वारा गायत्री को हर बार बचाया जाता रहा। विधानसभा चुनावो के समय भी भाजपा ने गायत्री के मुद्दे को अच्छा भुनाया था। भाजपा ने सीधे तौर पर गायत्री प्रजापति का हवाला देते हुए अखिलेश सरकार पर हमला बोला था।