नगर निगम चुनाव

शैलेश कुमार शुक्ला

नई दिल्ली, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 का आगाज हो चुका है और 2017 का ये चुनाव अपने आप में ख़ास होने वाला है। दिल्ली के तीनों नगर निगम की सत्ता पर वर्तमान की लोकप्रिय एवं राष्ट्रीय पार्टी भाजपा काबिज है। हाल ही में उड़ीसा में हुए निकाय चुनाव एवं यूपी उत्तराखंड गोवा मणिपुर विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने वाली पार्टी के दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

आगामी 23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम का मतदान होगा और नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे। वहीं सभी पार्टी के या निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन 27 मार्च से कर सकते हैं।
दिल्ली निगम के चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है और सत्ताधारी पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्लीवासी भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद मनोज तिवारी पर कितने मेहरबान हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कितना भरोसा जता रहे हैं।