rani1

मुंबई: भारतीय सिनेमा जगत में सबसे पहली एक्ट्रैस देविका रानी अपने 10 साल के करियर में हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाईयों तक ले गईं। देविका रानी का जन्म 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में हुआ था जबकि उनकी मौत आज के ही दिन यानि कि (9 मार्च 1994) में हुई।देविका रानी के परिवार का संबंध प्रसिद्ध कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार से था। देविका रानी 9 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। पढ़ाई पूरी करने के बाद देविका भारत लौटीं।rani2

इसी बीच उनकी मुलाकात प्रसिद्ध निर्माता हिमांशु राय से हुई। हिमांशु देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए कि साल 1933 में उन्होंने देविका को अपनी फिल्म ‘कर्म’ में काम देने की पेशकश की, जिसे देविका ने स्वीकार कर लिया। इस फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही बने। यही नहीं देविका रानी हिंदी सिनेमा में पहली किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रैस बनीं जो 4 मिनट लंबा सीन था। इस सीन के बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया। बाद में हिमांशु ने देविका से शादी कर ली।rani3