last rite

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। मौत के 12 दिन बाद अब श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। वेनुगोपाल ने रीजनल डेली iDreamNews से बात करते वक्त बताया कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। उन्होंने कहा, ‘श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। श्रीदेवी की मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।boney11उनकी मां बोनी और श्री की शादी से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी मां ने ये सारी बातें परिवार के साथ शेयर की थीं। मां के विरोध के बावजूद श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।’ वेनुगोपाल ने यह भी बातया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब उन्होंने बहुत दुख झेले।boney2आगे उन्होंने बताया, ‘बोनी कपूर ने फिल्म बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी। श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।’boney9क्या श्रीदेवी फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही थीं? इस सवाल पर रेड्डी ने कहा, ‘उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रापर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की।’boney6रेड्डी ने अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर भी बोले। उन्होंने कहा, ‘श्री ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था कि अर्जुन और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है। लेकिन मुझे पक्का पता नहीं है। श्रीदेवी अपनी बेटियों खुशी और जाह्नवी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। श्रीदेवी ने यह भी बताया था कि बोनी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। वो बोनी की सेहत को लेकर फिक्रमंद थीं।’boney1श्रीदेवी की सर्जरी के बारे में रेड्डी ने बड़ा खुलासा किया। रेड्डी ने बताया, ‘जी हां, श्रीदेवी ने दो बार नाक की सर्जरी करवाई। इसके लिए वो अमेरिका जाती थीं। यह बात तब पता चली जब हमने उनसे इस बारे में बात की। श्री फोन पर अपनी मां को सर्जरी के बारे में बताती थीं।’ रेड्डी ने यह भी बताया कि श्रीदेवी के उनकी बहन श्रीलता के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे।boney4रेड्डी ने कहा, ‘जब अमेरिका में श्रीदेवी की मां का ऑपरेशन हुआ था तो डॉक्टरों ने दिमाग के गलत हिस्से की सर्जरी कर दी थी। इससे उनकी मां कभी होश में नहीं आईं। वो सिर्फ एक वस्तु बन गई थीं। इसके बाद श्री ने हॉस्पिटल पर केस कर दिया। कोर्ट ने हॉस्पिटल पर पेनाल्टी लगाई। इन पैसों को लेकर श्री और उनकी बहन के बीच मतभेद हो गया। श्री इस कंपेनसेशन के अलावा हर महीने बहन को पैसे भी भेजती थीं।