Dhai-Kilo-Prem

टेलीविजन अभिनेता मेहरज़ान मज़्दा एकता कपूर के शो ‘ढाई किलो प्रेम’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, मेहरज़ान की मां अपने बेटे की शादी के बारे में चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने टीवी शो ‘ढाई किलो प्रेम’ में पियूष नाम के ज़्यादा वज़न वाले किरदार की भूमिका निभाने के लिए 20 किलो वज़न बढ़ा लिया है।

मेहरज़ान, 28, का वर्तमान में वज़न 102 किलोग्राम है।

Meherzan-Mazda

उनकी माँ का कहना है कि ,”मेहरज़ान हमेशा एक स्वस्थ थोड़े ज़्यादा वज़न वाले लड़के थे। लेकिन उन्होंने बाद में कड़ी मेहनत की और एक स्वस्थ, फिट जीवनशैली अपनायी।”

“मैं वास्तव में चिंतित हूँ। शादी करने और बसने के लिए यह सही उम्र है। मुझे चिंता है कि उनका पेशा अपने निजी जीवन में परेशानी साबित होगा, जिससे दोनों के बीच कोई संतुलन नहीं होगा। ”

दो अधिक वजन वाले व्यक्तियों की प्रेम कहानी ‘ढाई किलो प्रेम’ – पीयूष और दीपिका (अंजलि आनंद) की कहानी है जो पूर्णता और सुंदरता पर एक अलग नजरिया रखते हैं।

स्टार प्लस पर “‘ढाई किलो प्रेम'” प्रसारित हो रहा है।