छक्के

कल आईपीएल में पुणे और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में पुणे ने कोलकाता को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक मिसाल पेश की। ऐसा धोनी ने खैर पहली बार नहीं किया है। ऐसा वो कई बार कर चुकें हैं। लेकिन दोनी ने हर बार ही सभी लोगो के दिल को जीता है और हमेशा से ही अपनी अच्छी खेल भावना का परिचय दिया है।

दरअसल, जब मैच के दूसरी इनिंग में जब कुलदीप यादव गेंद्बाजी करा रहें थे तब पुणे को रन की जरूरत थी और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद थे। कुलदीप यादव ने जब धोनी को गेंद कराई और की गेंद बल्ले को छूकर गई या नहीं यह पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में धोनी ने विकेटकीपर के गेंद को ग्लव्स में पकड़ने के बाद एक पल की भी देरी नहीं की और वह क्रीज छोड़कर चल पड़े। अंपायर ने भी इसे लेकर कोई फैसला नहीं दिया क्योंकि धोनी खुद ही क्रीज छोड़कर जा चुके थे।

यहाँ देखें वो वीडियो

इस मैच में राहलु त्रिपाठी के शानदार 93 रन की पारी की बदौलत पुणे ने 4 गेंद शेष रहते 156 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। डेनियल क्रिस्टन ने पुणे के लिए विजयी छक्का जड़ा। त्रिपाठी के अलावा पुणे के अन्य किसी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला। उनके अतिरिक्त बेन स्टोक्स ने 14 और रहाणे ने 11 रन बनाए। जयदेव और सुंदर ने 2-2 विकेट प्राप्त करे।