नई दिल्ली : दुनिया में हर देश का अपना अलग कानून है जिनका पालन करना वहां के निवासियों के लिए अनिवार्य होता है। हर देश के नियम-कानून वहां के देशवासियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिहाज से बनाये जाते हैं। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जहां पर कोई कानून ही ना हो ऐसा होता तो उस देश की कल्पना करना भी मुमकिन नहीं हो पाता। मगर दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जिनके अपने कुछ ऐसे विचित्र कानून हैं जिनकी वजह से वो देश आज कल सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही विचित्र और अतरंगी कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से वहां के निवासी ही घनचककर बन गए हैं।

इन्टरनेट पर लगा दी पाबंदी internet

सोशल मीडिया के बढ़ते आकार को देखते हुए इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना करना भी असम्भव हो जाता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे देश बर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर इंटरनेट पूरी तरह से बैन है और तो और अगर यहाँ पर कोई भी इंटरनेट की बात करता भी पाया गया तो उसे जेल भेजा जा सकता है। इसके लिए वहां की सरकार ने बकायदा एक सख्त कानून भी बनाया है जिसका पालन करना वहां के देशवासियों के लिए अनिवार्य है।

आराम करना सख्त मना है यहाँrelax person 

अपनी रोज़मर्रा की भागती हुई ज़िन्दगी में आपको आराम करने का समय ही बहुत कम मिलता है और ज़रा सोचिये कि पूरे दिन के बाद थक हारकर किसी सड़क पर थोड़ा रिलैक्स करने रुक जाएँ और आपको जेल की सजा खाने का मौका दिया जाए तो कैसा लगता है। पर स्विट्ज़रलैंड में एक ऐसी जगह है जहां पर रात 10 बजे के बाद रिलैक्स करना अपराध की श्रेणी में आता है। अगर कोई शख्स वहां पर बैठा हुआ भी पाया गया तो उसे सख्त सजा भुगतनी पड़ सकती है।

नहाने पर भी है रोक bathing

आज हम आपको इंग्लैंड जैसे देश के बारे में ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिस पर शायद आपको यकीन ही ना हो। इंग्लैंड के मैसाच्यूट्स नामक शेहर में रात को 10 बजे के बाद नहाना मना है और अगर आप गलती से भी नहा लिए तो आप पूरी रात सो नहीं सकते हैं। इस जगह पर रविवार के दिन भी नहाने पर पाबंदी है।

किस तक नहीं कर सकते आप kiss

नेवाडा के यूरेका नामक स्थान पर मूंछो वाले मर्दों को किस करने पर सख्त तौर पर बैन लगाया गया है।इस देश में जिस पुरुष की दाढ़ी और मूंछे होंगी वो किसी भी महिला को किस नहीं कर सकता है।

कपड़े बदलने पर मिलेगी सज़ा change clothes

ओहियो के ऑक्सफोर्ड नामक स्थान पर औरतों को मर्दों की तस्वीर के सामने भी कपड़े बदलना सख्त मना है। अगर कोई महिला किसी पुरुष की तस्वीर के सामने भी कपडे बदलती हुई पायी गयी तो उसी सख्त सजा सुनाई जा सकती है।