बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार दोपहर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिहाइड्रेशन के चलते दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि दिलीप कुमार को मूत्र संबंधी समस्याएं भी हैं।

94 वर्षीय दिलीप कुमार को बुधवार दोपहर 12 बजे हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उन्हें गुरुवार को कुछ घंटों के लिए आईसीयू में ले जाया जाएगा। उन्हें कमरा नंबर 1103 में रखा गया है। वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे. दिलीप कुमार की भतीजी और एक्ट्रेस सायशा की मां शाहीन ने भी ट्वीट कर उनकी तबीयत की जानकारी दी। उनके कई टेस्ट भी किए गए।

इससे पहले दिसंबर महीने में दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार का मूल नाम मुहम्मद युसूफ खान है। उनका जन्म पेशावर में 11 दिसंबर, 1922 को हुआ था। उन्हें सर्वोत्तम अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार 1954 में मिला। दिलीप कुमार को 1991 में पद्मभूषण और 1994 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया वे. 2000 से 2006 तक राज्यसभा के सदस्य मनोनीत किए गए थे।