scrubber

नई दिल्ली : आप सभी के घर में बर्तन साफ करने के लिए एक स्क्रब तो ज़रूर आता होगा जिसे आप रोज़ाना आप घर के बर्तन चमकाने में इस्तेमाल करते होंगे। मगर आप जानकार हैरान हो जायेंगे कि स्क्रब को आप अपने घर के बर्तन साफ करने के लिए ला रहे हैं असल में उसके साथ-साथ आप घर में लाखों बैक्टीरिया भी आ जाते हैं। उस एक फोम अथवा स्क्रब में इतने बैक्टरिया होते हैं जिनकी संख्या जानकार आपके होश तक उड़ जाएंगे।scruuber

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों के शोध के बाद ये निष्कर्ष निकला है कि स्क्रब के एक छोटे से टुकड़े में भी 352 किस्म के अलग-अलग खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं।bacteria

आपको जानकर सदमा भी लग सकता है कि आप अब तक जो स्क्रब यूज़ कर रहे हैं उसके महज एक इंच के हिस्से में 82 अरब बैक्टीरिया मौजूद होते हैं अपने तो आप ज़रा सोचिये सोचिये कि पूरे स्क्रब में कितने बैक्टीरिया होंगे।scrubber

सबसे शॉकिंग बात ये है कि आप उस स्क्रब अथवा फोम को जितना साफ करेंगे उतना ही उसमें मौजूद बैक्टीरिया की तादाद बढ़ेगी। जिस स्क्रब को आप अपने घर के बर्तन साफ करने में काम ला रहे हैं आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि अनजाने में कितने कीटाणु को आप अपनी थाली तक आमंत्रित कर देते हैं जिसके बाद वो आपके खाने में मिलकर आपको बीमार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।scruber

आप किसी भी कंपनी का स्क्रब लेकर आयें ,बैक्टीरिया सभी में उतनी ही संख्या में मौजूद रहते हैं। आप उस स्क्रब से अपने घर के बर्तन साफ़ करके चैन की साँस लेकर बैठ जाते हैं मगर आपको अंदाजा ही नहीं होता कि आपने अपने पूरे बर्तन को बैक्टीरिया से रंग दिया है। इसके बाद वो बैक्टीरिया आपके घरवालों की सेहत की धज्जियाँ उड़ा देते हैं।bacteriaदुनिया में हर एक जगह पर बैक्टीरिया मौजूद हैं और किचन में तो इनकी संख्या और अधिक बढ़ जाती है। क्योँकि बैक्टीरिया या तो खाने वाले स्थान पर पाए जाते हैं या फिर नम स्थान पर। ये दोनों ही स्थितियां किचन में आसानी से मिल जाती है खासकर बर्तन धोने वाले स्क्रब अथवा फोम पर।scrubber

आज इस ख़ास खबर की जानकारी देना आपको बेहद ज़रूरी था जिससे आप सतर्क हों और अपने परिवार की सेहत के प्रति ठोस कदम उठायें। एक बात ध्यान रखिये अगर आप अपने बर्तन साफ करने वाले स्क्रब को हर हफ्ते बदल दें क्योँकि जितना अधिक आप उसे बार-बार धोकर इस्तेमाल में लाएंगे उतने ही बैक्टीरिया उसमें बढ़ेंगे।