vivek dahiya and divyanka tripathi

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट कपल में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का अटूट प्यार तो जगज़ाहिर है। इंडस्ट्री ही क्या पूरी इंडिया के दर्शक जानते हैं कि प्यार हो तो मतलब दिव्यांका और विवेक दहिया जैसा हो। अक्सर ही अपने प्यार की वजह से ख़बरों में रहने वाला ये क्यूट कपल पहली बार एक अतरंगी घटना के चलते सुर्ख़ियों में छाया हुआ है।vivek dahiya and divyanka tripathi

खबर ये है कि एक्टर विवेक दहिया ने अपनी पत्नी दिव्यांका के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि दिव्यांका ने सरेआम उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवेक को पूरी तरह से शॉक लग गया। इस थप्पड़ कांड का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है।divyanka and vivek

दरअसल हुआ ये था कि इस वीडियो में विवेक दहिया एक भूतिया मास्क लगा कर दिव्यांका त्रिपाठी को डराने जाते हैं। जैसे ही विवेक दिव्यांका को डराने की कोशिश करते हैं दिव्यांका सहम जाती हैं और सब के सामने विवेक को चांटा जड़ देती हैं। विवेक अपने गालों को दर्द से सहलाते हैं और दिव्यांका उसके बाद उनको मनाने की कोशिस करती हैं।

Scary movie 36

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on

इस वीडियो को देखकर ये तो साफ़ हो गया कि विवेक का दिव्यांका को डराना तो प्री-प्लान था मगर थप्पड़ वाला सीन स्क्रिप्ट में था या फिर दिव्यांका ने खुद इस थप्पड़ के बहाने अपनी पूरानी कोई भड़ास निकाली थी। वैसे कुछ भी कहें इस थप्पड़ के बाद विवेक कुछ भी करेंगे मगर दिव्यांका को डराने की गलती सपने में भी नहीं करेंगे।divyanka and vivekआपको बता दें कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकत सीरियल ”ये हैं मोहब्बतें” के सेट पर हुई थी।इसके बाद दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गयी दोनों को ही नहीं पता चला। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 8 जुलाई 2016 को इन्होने शादी कर ली थी।