मुंबई: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने हरियाणवी नौकरानी के गेटअप शेयर किया जिसके बाद वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। एक ट्रोलर ने एक्ट्रैस के मेकओवर को दयनीय और बकवास करार दिया है। एक ट्रोलर ने लिखा, एक टीवी सीरियल के लिए आपने अपने रंग को काला किया। काला होना गलत नहीं है लेकिन आपका ऐसा करना वाहियात है। जब आपने शो में विदेशी का किरदार निभाया तब तो आपने मेकअप कम नहीं किया। लेकिन एक नौकरानी के करेक्टर के लिए चेहरे को काला रंग देना कहा तक जायज है? यह दोगलेपन का सबूत है।

 

दिव्यांका ने जवाब देकर ट्रोलर का मुंह बंद किया। दिव्यांका ने भी उसे करारा जवाब देते हुए कहा, अगर मैं काला गेटअप लेना पसंद करती हूं तो ये कहां से खराब हो गया। क्या आप काले रंग को बेकार मानते हैं? कुछ लिखने से पहले आप सोचते नहीं हैं? कुछ लिखने से पहले मुझे जान लें। पहले शो का ट्रैक देखें, उसे समझें, सम्मान करें। फिर कुछ लिखें।

 

Divyanka Tripathi, Ye Hain Mohabbatein, Hariyanvi Look, Troll on Social Media
दरअसल, इस नए हरियाणवी लुक के लिए दिव्यांका के चेहरे के रंग को डार्क किया गया है। वह हरियाणवी मेड के रुप में काली नजर आ रही हैं, जिसे लोअर क्लास के लोगों का अपमान कहा जा रहा है।