टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को गोली लगने पर उनके फैंस रो पड़े। दरअसल, ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर दो लड़कियां शूटिंग देखने पहुंची थी। उस समय सीक्वेंस चल रहा था, जिसमें दिव्यांका यानी इशिता को गोली लगती है। दोनों लड़कियों को लगा कि दिव्यांका को सच में गोली लग गई है और वो रोने लग गईं।

इसके बाद दिव्यांका उन लड़कियों के पास गईं और दोनों को चुप कराया। दिव्यांका ने दोनों लड़किओं के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के अपने फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 50 लाख फॉलोअर्स हैं।

Trying to comfort two girls when they burst out crying thinking #Ishita is actually 'shot' in a shot.. #PureInnocence #Love ❤️

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on