अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसा ग्रह ढूंढ निकाला है जिसमें पृथ्वी की तरह मनुष्य के लिए जीवन है। यह ग्रह धरती से महज 21 प्रकाशवर्ष दूर है, जिसकी सतह पर जल पाए जाने की संभावना है। यह महज 21 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित ऐसे ‘सुपर-अर्थ’ में शामिल है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने रेडियल वेग तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक के तहत अपने गुरत्वाकषर्ण केंद्र की परिक्रमा करने वाले तारे या ग्रह की स्थिति या वेग में परिवर्तन को मापा जाता है।

केनारी द्वीपसमूह के ‘इंस्टीट्यूटो डि एस्ट्रोफिसिका डि केनरियास’ के वैज्ञानिकों ने ग्रह का पता लगाया है. इसका द्रव्यमान (मास) पृथ्वी के द्रव्यमान से दोगुने से तीनगुने के बीच है. इस ग्रह के पृथ्वी के करीब होने का कारण ये खोज का दावा अधिक दिलचस्प हो जाता है।