आंखें

आंखें दिल की जुबान होती हैं। आंखों से ही हम लोगों के मन की बात को जान सकते हैं। सभी लोगों की आंखों का रंग अलग-अलग होता है। ऐसे में आंखों के रंग के हिसाब से उसके स्वभाव के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। किसी व्यक्ति की आंखों का रंग काला और किसी का ब्राउन होता है। आइए जानिए आंखों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में…

1.) भूरी आंखें-
जिन लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है, वे काफी अच्छे और प्यार करने वाले सदस्य होते हैं। ऐसे लोग दूसरों को जल्दी आकर्षित कर लेते हैं और घर से बाहर रह कर ज्यादा खुश रहते हैं। भूरी आंखों वाले लोग पैसों की परवाह नहीं करते और दोस्त बनाने में विश्वास रखते हैं।

2.) हरी आंखें-
हरी आंखों वाले लोग देखने में बहुत सुंदर होते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान और भावुक स्वभाव वाले होते हैं। ये लोग काफी मजाकिया स्वभाव के होते हैं और जिंदादिली से जीते हैं। इसके साथ ही हरी आंखों वाले लोग थोड़े ईर्ष्यालु प्रवृति के भी होते हैं।

3.) नीली आंखे-
इस रंग की आंखों वाले लोग स्मार्ट और दयालु स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग दूसरों को जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

4.) काली आंखें-
दुनिया में ज्यादातर लोगों की आंखें काले रंग की ही होती हैं। ऐसे लोग थोड़े भावुक स्वभाव के होते हैं, मगर ये दूसरों पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। इसके साथ ही काली आंखों वाले लोगों में धैर्य की कमी होती है।

5.) ग्रे आखें-
इस तरह की आंखों वाले लोग शांत और बुद्धिमान स्वभाव के होते हैं और अपने आप में रहना पसंद करते हैं। इन्हें वफादार और सादा जीवन जीने वाले लोग पसंद होते हैं।

6.) हल्की भूरी आंखें-
हल्की भूरी आंखों वाले लोग रहस्यमयी और आजाद ख्यालों वाले होते हैं। ऐसे लोग मीठा बोलने वाले और दयालु स्वभाव के होते हैं, मगर ये लोग अपने अाप में खोए रहते हैं, जिस वजह से इनके साथ रहना थोड़ा मुश्किल होता है।