फेसबुक ने फेक न्यूज से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिससे की अब फर्जी न्यूज़ से बचा जा सकेगा। इसके लिए फेसबुक अब डिस्क्रिप्शन और हेडिंग एडिट करने को डिसेबल कर रही है। मौजूदा समय में पब्लिशर्स किसी न्यूज स्टोरी को फेसबुक पर शेयर करने से पहले लिंक, डिस्क्रिप्शन और हेडिंग एडिट कर सकते हैं लेकिन बाद में ऐसा नहीं होगा।

इसके तहत आने वाले समय में पब्लिशर्स किसी भी आर्टिकल को फेसबुक पर गलत हेडिंग के साथ शेयर नहीं कर सकेंगे। इसके बाद पब्लिशर्स फेसबुक पर आर्टिकल शेयर करने के दौरान हेडिंग तो बदल सकते हैं, लेकिन लिंक प्रीव्यू नहीं बदल सकते।

क्या है लिंक प्रीव्यू?
लिंक प्रीव्यू फेसबुक आर्टिकल पोस्ट के दौरान नीचे की तरफ दिखता है जिसमें उस आर्टिकल से जुड़ी जानकारियां होती हैं। इससे यूजर्स को यह पता चलता है कि शेयर किया गया आर्टिकल किस बारे में है।

औमतौर पर फेसबुक पेज से किसी आर्टिकल के बारे में गलत लिख कर शेयर किया जाता है। इसमें ज्यादातर पोस्ट ऐसे होते हैं जो विवादित और भ्रामक होते हैं और कई बार यह भड़काउ भी होते हैं।

जो भी डीटेल उस आर्टिकल में होगा वैसे ही फेसबुक पर दिखेगा। सही खबरें पोस्ट करने वाले पब्लिशर्स को नुकसान न हो इसलिए फेसबुक ने पेज पब्लिशिंग टूल के नीचे एक नया टैब ऐड किया है। यहां से लिंक ऑनरशिप के लिए अप्लाई किया जा सकता है।