रॉजर फेडरर

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी 35 वर्षीय रोजर फेडरर ने अपना 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। फेडरर ने पीट सम्प्रास का रिकार्ड तोड़कर आठवां विम्बलडन खिताब जीता। सैंप्रास और रेनशॉ के नाम सात-सात बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है।

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6.3, 6.1, 6.4 से हराते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीता।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी 35 वर्षीय रोजर फेडरर ने अपना 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। फेडरर ने पीट सम्प्रास का रिकार्ड तोड़कर आठवां विम्बलडन खिताब जीता। सैंप्रास और रेनशॉ के नाम सात-सात बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है।

सोमवार जारी हुई इस रैंकिंग लिस्ट में रोजर फेडरर (6,545 अंक) ने एटीपी रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। फेडरर ने दो स्थान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुँच गयें हैं। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे (7,750 अंक) शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। स्पेन के राफेल नडाल (7,465 अंक) दूसरे, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक (6,325 अंक) चौथे स्थान और क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सिलिक (5,075 अंक) छठे स्थान पर हैं।

स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका (6,140 अंक) पांचवे स्थान पर आ गए हैं।

ATP रैंकिंग

  1. एंडी मरे (यूके) 7,750
  2. राफेल नडाल (स्पेन) 7,465
  3. रॉजर फेडरर (स्विटज़रलैंड) 6,545
  4. नोवाक जोकोविच (सर्बिया) 6,325
  5. स्टेन वारिंका (स्विट्जरलैंड) 6,140
  6. मैरिन सिलिक (क्रोएशिया) 5,075
  7. डोमिनिक थिएम (नीदरलैंड्स) 4,030
  8. केई निशिकोरी (जापान) 3,740
  9. मीलोस रायनिक (कनाडा) 3,310
  10. ग्रिगार दिमित्रोव (बुल्गारिया) 3,160

फेडरर ने इससे पहले 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009 और 2012 में यहां चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था। विंबलडन में आठ खिताब के अलावा फेडरर पांच बार आस्ट्रेलियन ओपन, एक बार फ्रेंच ओपन और पांच बार अमेरिकी ओपन खिताब जीत चुके हैं।