इसी साल फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर जायजा लेने आए फीफा का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड कप की तैयारियों से संतुष्ट है। फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा के टूर्नामेंट मुखिया आइमा यार्जा और अंडर-17 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर जेवियर सेप्पी ने बुधवार को स्टेडियम का दौरा किया।

फीफा का प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि ,’वो राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तैयारी से संतुष्ट है। अभी कई कामों को अंजाम दिया जाना बाकी है।’

आज यार्जा ने कहा कि,’वो यहां एक साल बाद आकर खुश हूं। मैंने एक साल पहले भी इस प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम की तैयारियों का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने यहां पहले से काफी सुधार देखा है। फीफा काम से संतुष्ट है। ‘

इसके अलावा उन्होंने कहा कि,’वो सरकार और खेल मंत्रालय से मिलने वाली सहायता से भी काफी खुश हैं। और वो यहां काम करने वाले सभी लोगों की प्रशंसा करते हैं। इसके साथ ही अब और तेजी से काम करना होगा। वर्ल्ड कप के लिए जो जरूरी है काम है वो वक्त पर करना होगा।’

वहीं टूर्नामेंट के निदेशक सेप्पी का कहना है कि,’सरकार, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण ने अच्छी मदद की है। यह उन्हीं की बदौलत संभव हुआ है।’

उन्होंने मैदान और अभ्यास मैदान में सुधार की गुंजाइश को लेकर कहा कि ,’इन दो जगहों पर अभी सुधार की जरूरत है और इन पर काम भी हो रहा है। इनके अलावा भी कई जगह हैं। इस स्टेडियम में 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ था. तब यह बेहद शानदार था।’

वर्ल्ड कप अक्टूबर में शुरू होगा।