गैंगरेप

गैंगरेप केस को लेकर जेल में बंद उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से जमानत मिल गई है।

अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले पीड़िता ने गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं की थी, तो पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दायर कर वारंट जारी किया गया था।

क्या है गायत्री पर आरोप?

गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं प्रजापति ने इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर पूरे तीन साल तक यौन शोषण किया। एक दिन प्रजापति ने उसकी बेटी के साथ भी रेप करने की कोशिश की थी।

धोखाधड़ी का मामला भी है दर्ज

गैंगरेप केस के आरोपी और यूपी में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति के ऊपर अब धोखाधड़ी का भी केस दर्ज किया गया है। प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में यह केस दर्ज किया गया है।