google

अब गूगल के वॉयस सर्च फीचर से कुछ भी सर्च करना और भी आसान हो गया है। गूगल ने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम और तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल कर लिया है।

अब तक गूगल का ये फीचर अंग्रेजी और हिंदी में ही उपलब्ध था। कंपनी ने अब इसमें गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और उर्दू सहित आठ नई भाषाओं को भी शामिल कर लिया है। अब इन भाषाओं के शब्द बोलकर ही कंटेंट सर्च किया जा सकता है।

गूगल केप्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक डान वान इश ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड और गूगल ऐप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे। यूजर्स को गूगल ऐप की वॉयस सेटिंग मेनू में अपनी भाषा तय करनी होगी.

उन्होंने कहा कि, वैश्विक स्तर पर अब हम 119 भाषाओं में वॉयस सर्च को सपोर्ट कर रहे हैं। आज हम इस फीचर में 30 नई भाषाओं को जोड़ रहे हैं, जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं।