हरदोई

हरदोई के जिला कारागार में कल मामला बेहद सनसनी वाला हो गया। यहां जेल में बंद एक कैदी ने दुष्कर्म के आरोपी का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। जिसके बाद से गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म के आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरदोई जिला कारागार में कल उस माहौल अचानक उस समय बेहद संगीन हो गया, जब एक बंदी ने दुष्कर्म के आरोपी एक बंदी का प्राइवेट पार्ट अपने दांत से काट लिया। दरअसल के बीच किसी हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद कैदी ने दुष्कर्म के आरोपी के गुप्तांग को दांत से काट लिया। बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की जेल प्रशासन पड़ताल कर रहा है।

क्या है पूरा मामला-
जेलर मृत्युंजय नारायाण पांडेय के अनुसार हरदोई जिला कारागार में संडीला कोतवाली के दामाद पुरवा निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल हसन दुष्कर्म के आरोप में पिछले चार माह से जिला कारागार में बंद है। वह बैरक नंबर सात में अन्य बंदियों के साथ है। कल देर शाम बंदियों के बीच हंसी मजाक चल रहा था।

इस दौरान बैरक में बंद मानसिक रूप से बीमार एक अन्य बंदी ने अचानक दांत से उसका गुप्तांग काट लिया। इसके बाद से बैरक में खलबली मच गई। घटना की जानकारी पर कारागार प्रशासन ने घायल बंदी को जेल अस्पताल में लाए। यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दांत से गुप्तांग काटने वाले बंदी को अन्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।